ATHLETICS HARYANA Online Entry System

 हरियाणा प्रदेश के एथलेटिक्स खेल के खिलाड़ियों की सुविधा के लिए “एथलेटिक्स हरियाणा” ने ऑनलाइन एंट्री सिस्टम प्रारंभ किया है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में ऑनलाइन एंट्री करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।.

एंट्री के लिए कृपया  ऑनलाइन एंट्री बटन को दबाएं| 

38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

        *27   व 28   सितम्बर  2025*   

करन स्टेडियम , करनाल 

LAST DATE of ENTRY:- 24  सितम्बर 2025

 ऑनलाइन एंट्री नीचे लिखे हुए अपने  ग्रुप को दबाकर करें। गलती करने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे

38th Haryana State Junior Athletics Championships-2025

 

38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 28 SEPTEMBER  2025 को करन स्टेडियम करनाल में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप से जूनियर नैशनल की टीम का चयन किया जाएगा जो की ऑडिशा में 10 से 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों का अंतिम चयन चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति द्वारा किया जाएगा। एथलीटों का अंतिम चयन उक्त राज्य चैंपियनशिप के दौरान एथलीटों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

चैंपियनशिप और पात्रता विवरण:

Reckoning of Age for Junior Athletes:

Under 20 Years –

Born between    15-10-2005  to  14-10-2007

Under 18 Years –

Born between    15-10-2007  to  14-10-2009

Under 16 Years –

Born between    15-10-2009  to  14-10-2011

Under 14 Years –

Born between    15-10-2011  to  14-10-2013

  1. चैंपियनशिप जूनियर वर्ग में 4 आयु वर्ग ( बालक बालिका Under 20,18,16,14 आयु वर्ग ) में आयोजित की जाएगी।
  2. खिलाड़ियों का जो आयु वर्ग है केवल उसी में भाग ले सकता है अपनी उम्र से कम आयु ग्रुप या अपनी उम्र से ज्यादा बड़े आयु वर्ग में भाग नहीं ले सकता । अगर कोई खिलाड़ी दूसरे आयु ग्रुप में एंट्री करवाता है तो वह उसका स्वयं जिम्मेदार होगा उसकी एंट्री गलत मानी जाएगी तथा उस ग्रुप से उसको हटा दिया जाएगा ।
  3. 08 सितम्बर से शुरू होकर 24 सितम्बर 2025 तक व्यक्तिगत एथलीट द्वारा सीधे एथलेटिक्स हरियाणा वेबसाइट पर एन्ट्री “ऑनलाइन” जमा की जानी चाहिए। इस प्रतियोगिता की एंट्री ऑनलाइन होगी एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट ( www.haryanaathletics.com ) के द्वारा एंट्री 08 सितम्बर से शुरू होकर 25 सितम्बर 2025 तक चलेगी उसके बाद किसी की एंट्री नहीं होगी |
  4. इन दोनों चैंपियनशिप के पार्टिसिपेट तथा मेरिट के सर्टिफिकेट्स

आपके जिला सचिव या प्रधान को लगभग एक महीने के बाद पहुंचा दिए जाएंगे वहां से आप अपने सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

  1. 18 आयु वर्ग से नीचे के खिलाड़ी किसी भी लंबी दौड़ में केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकते हैं जैसे 400 मीटर से ऊपर कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही इवेंट कर सकता है अगर कोई खिलाड़ी 2 इवेंट में एंट्री करवाता है तो उसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी की खुद की होगी हमारे द्वारा पहला किया हुआ इवेंट ही माना जाएगा दूसरा इवेंट उसका रद्द कर दिया जाएगा यह

नियम केवल रेस इवेंट में ही है । बाकी खिलाड़ी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है।

  1. 38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

में भाग लेने के संबंध में किसी भी जीवन हानि/क्षति/बीमारी/चोट के लिए एथलेटिक्स हरियाणा या आयोजन इकाई को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। सभी एथलीटों/अधिकारियों/विक्रेताओं को अपने जोखिम पर भाग लेना होगा ।

  1. चैंपियनशिप का शेड्यूल 24 SEPTEMBER के बाद एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा खिलाड़ी का जिस दिन इवेंट हो उसी दिन खिलाड़ी को आना है
  2. 14 साल आयु वर्ग में खिलाड़ियों को तीन प्रकार की ट्रायथलोंन इवेंट में से एक में हिस्सा लेना है और तीनों ही इवेंट में किड्स जैवलिनसभीको करनी है।

अस्वीकरण:

38 वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के संबंध में एथलेटिक्स हरियाणा या आयोजन इकाई को किसी भी तरह की जान/क्षति/बीमारी/चोट के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। सभी एथलीटों/अधिकारियों/विक्रेताओं को अपने जोखिम पर भाग लेना होगा।